मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की में नशे और कर्ज में डूबे छात्र की सं”दिग्ध परिस्थिति में मौ’त हो गयी। उसका शव बंद कमरे में पंखे से ल’टका हुआ मिला। गले मे बिजली का तार बं’धा हुआ था। उसकी पहचान आदित्य कुमार (16) के रूप में हुई है। वह अपने मामा पंकज कुमार के घर पर रहकर पढाई करता था। घटना के बाद घर मे चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। देखा कि कमरा का दरवाजा अंदर से टूटा हुआ है। लड़के का शव बिछावन पर रखा हुआ था। कमरे से सोलुशन का एक ट्यूब भी मिला। जिसे वह सूंघकर अपने नशे को लत को पूरा करता था।
पूछताछ करने पर मृतक की मौसी दीपा कुमारी ने बताया कि आदित्य आठवीं कक्षा का छात्र था। वह यहीं पर रहकर पढ़ाई करता था। लेकिन, उसे नशे की गलत लत लग गयी थी। जिसे छुड़ाने के उनलोगों में पूरा प्रयास किया था। बेंगलुरु ले जाकर उसकी काउंसिलिंग भी करवाई गई थी। लेकिन, कोई फर्क नहीं पड़ा। वह इतना इसकी चपेट में आ गया था कि पिछले दो तीन दिनों से काफी बेचैन रहता था।

बिना खाना खाए सो गया था
गुरुवार रात को आदित्य बिना खाना खाए ही सो गया था। सुबह काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो मौसी चिंतित हो गयी। उन्होंने बाहर से आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। पर अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। इसके बाद उन्होंने खिड़की के पल्ला हटाकर देखा तो पाया कि बिजली के तार को गले मे बांधकर वह पंखे से लटका हुआ है। इसके बाद वे शोर मचाने लगी। मामा पंकज समेत अन्य लोगों ने आकर दरवाजा तोड़कर उसका शव उतारा। देखा कि वह मर चुका है।
नशा करने के लिए ले रखा था कर्ज
मौसी दीपा बताती है वह चार साल पहले से नशा करता था। सोलुशन सूंघने से साथ कई बार स्मैक भी लेता था। जब उसके पास पैसे नहीं होते थे तो उसने अपने कई दोस्तों से कर्ज भी ले रखा था। जिसके कारण वह तनाव में रहने लगा था। उनलोगों ने आशंका जाहिर की है कि मानसिक तनाव के कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया होगा। इधर, थानेदार सत्येंद्र मिश्रा नर बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारम्भिक जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।



Leave a Reply