BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के इन कर्मचारियों को पांच लाख का तोहफा, सीएम नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला

बिहार की नीतीश सरकार राज्य के कर्मचारियों को लेकर कोई न कोई नए कदम उठा रही है। नीतीश सरकार ने अब बिहार के संविदा कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को पांच लाख रुपये तक का तोहफा दिया हैँ। बिहार सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बिहार में काम कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवार के लोगों को पांच लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस करवाएगी। इतना ही नहीं उन्हें एक्सीडेंट इंश्योरेंस का लाभ भी मिलेगा। इन दोनों सुविधाओं के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रक्रिया के तहत बिहार के स्वास्थ्य समिति संविदाकर्मियों के लिए इंश्योरेंस कंपनी का चयन करेगा। बिहार के 25 हजार स्वास्थ्य संविदाकर्मी में से पहले चरण के 13 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत स्वास्थ्य संविदा कर्मियों को कैशलेस और रिइंबर्समेंट दोनों मोड में इंश्योरेंस का फायदा मिल पाएगा। पांच लाख रुपये प्रति परिवार हर साल के हिसाब से ग्रुप इंश्योरेंस में संविदाकर्मियों को जोड़ा जाएगा।

आपको बता दें कि पिछले दिनों संविदा कर्मियों ने इंश्योरेंस की मांग की थी। संविदा कर्मियों की मांग थी कि वर्ष 2020-21 में पैसा उपलब्ध रहने के बाद ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ नहीं दिया गया। मामला जब सीएम नीतीश तक पहुंचा तो उन्होंने इसे संज्ञान लिया और विभाग को निर्देशित किया। सीएम के आदेश के बाद विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य स्वास्थ्य समिति के मुताबिक एक संविदाकर्मी के परिवार में कर्मी समेत उसकी पत्नी और दो बच्चों को भी शामिल किया गया है। संविदाकर्मियों को 10 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्यारेंस भी दिया जाएगा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.