चिराग पासवान भले अपने आप को नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते हो। BJP में आस्था जतातें हो, लेकिन BJP ने ही उन को बड़ा झटका दे दिया है। बिहार में एक मात्र विधायक रहे राजकुमार सिंह को JDU ने अपने कब्जे कर लिया था। अब BJP ने भी एक और विधायक को अपने पाले में मिलाकर पूरे देश के विधानसभाओं से LJP को साफ कर दिया है। बात मणिपुर की है। मणिपुर में LJP के इकलौते विधायक करम श्याम को BJP ने तोड़ लिया है। करम श्याम को BJP में शामिल करा लिया गया है।
इंफाल पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में करम श्याम को BJP में शामिल कराया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में BJP बहुमत हासिल करेगी। BJP करम श्याम की मदद से फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

इस मौके पर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे। इस टूट के बाद LJP के बिहार प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। BJP को गठबंधन धर्म निभाना चाहिए। BJP ने कोई गठबंधन धर्म नहीं निभाया है यह उचित नहीं है।
इससे पहले भी BJP ने LJP की एकमात्र MLC नूतन सिंह को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया था। जबकि उस समय BJP और LJP के संबंध गहरे थे। BJP ने इससे पहले भी अरूणाचल प्रदेश में JDU 6 विधायकों को भी अपने पार्टी में शामिल करा लिया था। वही, इस बार मणिपुर के एकमात्र LJP विधायक करम श्याम को पार्टी में शामिल कराकर BJP ने यह संदेश दे दिया है कि BJP पार्टी को जिताने के लिए किसी भी गठबंधन धर्म को मानने वाली नहीं है।




Leave a Reply