BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : जहरीली श’राब से एक और मौ’त, अब तक 8 मौ’तें, छठ की संध्या अर्घ्य के दिन दोस्तों संग पी थी श’राब

समस्तीपुर में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौ’त हो गई। एक अन्य की स्थिति गंभी’र है। उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के जह’रीली श’राब पीने की आशंका है। इससे पहले जिले में 7 लोगों की जह’रीली श’राब पीने से ‘मौत’ हो चुकी है। ऐसे में इस बात की काफी शंका है।

मृ’तक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी टोला खैरवन निवासी गांगो दास के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। उसके साथी पंकज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पिता गांगो दास ने कहा- ‘छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के दिन 10 नवंबर की शाम उसने अपने दोस्त पंकज व गंगा राम के साथ दारू पी थी। इसके बाद ही उसकी तबी’यत बि’गड़ गई और मौ’त हो गई।’ घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, युवक की सं’दिग्ध मौ’त के बाद अब तक पुलिस व प्रशासन के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रो’श है।

पिछले 10 दिनों में ज’हरीली श’राब से 7 लोगों की गईं जानें
बता दें, पिछले 10 दिनों में जिले में ज”हरीली श’राब पीने से 7 लोगों की मौ’त हो गई है। पटोरी थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत में दिवाली से एक दिन पहले संदिग्ध हालत में चार लोगों की मौत हो गई थी। मृ’तकों में BSF के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, आर्मी जवान मोहन कुमार, किसान श्यामनंदन चौधरी व मजदूर वीरचंद्र राय शामिल थे।

वहीं, तारापुर धमौन में 2 लोगों की मौ’त जह’रीली श’राब पीने से हो गई थी। मृ’तकों में रंजीत कुमार सिंह व धनंजय कुमार शामिल थे। इसके बाद पटोरी थाना क्षेते के सिंघिया चौर में घूमने गए पांच नाबालिग दोस्तों ने जहरीली शराब पी थी। इसमें मोहन राय का पुत्र मुन्ना कुमार (15) अरविंद राय का पुत्र छोटू कुमार (14), लग्न देव राय का पुत्र रवि कुमार (17), गौरी शंकर राय का पुत्र रौशन कुमार (16) व चंद्रदेव राय का पुत्र आनंद कुमार (17 वर्ष) शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.