इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवक अमित कुमार (28) ने खुदकु’शी कर ली। बेंगलुरू के एक कॉलेज से उसने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की थी। बुधवार की शाम पुलिस ने उसकी ला’श कोतवाली थाने के स्टेशन गोलंबर स्थित अतिथि होटल के कमरे से बरा’मद की। बताया जाता है कि वह डि’प्रेशन में था तथा दो बार पहले भी आत्मह’त्या की कोशिश कर चुका था छात्र मूलरूप से नालंदा जिले के रहुई थानांतर्गत भागनबिगहा का रहने वाला था। पटना में वह अपने पिता एलआईसी एजेंट अरविंद कुमार के साथ न्यू हनुमाननगर, पुनाईचक में रहता था। 13 जनवरी को वह किसी बात से गु’स्से में आकर अपने घर से निकल गया था।

इसके बाद वह नहीं लौटा।होटल वाले ने पुलिस को दी खबर
दरअसल, अमित अतिथि होटल में 14 जनवरी से रुका था। 15 जनवरी को जब उसने कमरा नहीं खोला तो होटल कर्मियों ने आवाज लगायी। कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें शक हुआ। फिर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो भीतर अमित का श’व बेड पर पड़ा मिला। बाद में एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह के मुताबिक, डिप्रेशन की दवा का ओवरडोज लेने से उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने मृ’तक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान कर परिजनों को खबर दी। गुरुवार को शव का पोस्टमा’र्टम होने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।इंजीनियरिंग की परीक्षा में कॉलेज का टॉपर रह चुका अमित पहले भी आत्मह’त्या करने की कोशिश कर चुका था। अमित के पिता के मुताबिक उसे डि’प्रेशन की बीमा’री थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।

Leave a Reply