BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZAFFARPUR : छठ पर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट द्वारा पूजन सामग्री वितरित

MUZAFFARPUR : लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरण किया गया। स्थानीय शाहबाजपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मनीष बसंत के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अरुण कुमार सिंह ने किया

मौके पर मनीष बसंत के द्वारा छठ व्रतियों को सारी – कपड़ा, नारियल, अगरबत्ती सहित कई पूजा सामग्री प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छठ व्रतियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। भगवान सूर्य हम सब के आराध्य देव हैं। इन्हीं के कृपा से हम और हमारा समाज उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर हम एक बार पुनः सभी छठ व्रतियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों को हृदय से छठ पर्व का बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त करते हैं। इस मौके पर सुनील शाही, दयाशंकर सिंह उर्फ कुंवर जी, राकेश भास्कर, अमित शाही, सुबोध शाही, मनोरंजन कुमार, रामनाथ शाही पप्पू कुमार सावन शाही, अंशुल शाही, मनोज शाही, आलोक शाही सहित बड़े तादाद में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.