मुजफ्फरपुर में दो लोगों की मौ’त हो गई। जबकि, दो अन्य की हा’लत गम्भीर है। इन्हें शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अशोक राय (50) और सुमित कुमार उर्फ गोपी (28) के रूप में हुई है। वहीं, दिलीप राय (50) और रामसीखिल राय (65) की हालत गम्भी’र है। परिजनों ने उनको जहरीली शराब पिलाने की आशंका जताई है। घ’टना कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है।
बताया जा रहा है कि दिलीप मुखिया प्रत्याशी चितरंजन कुमार के ससुर हैं। परिजन अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। शव का दाह सं:स्कार भी कर दिया गया है।
SSP जयंतकांत ने बताया कि दो लोगों की मौ’त हुई है। DSP वेस्ट अभिषेक आनन्द के नेतृत्व में गांव में जाकर टीम पूछताछ कर रही है। अभी जहरीली शराब पीने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जां’च पड़ताल कर रही है।

गंभीर दिलीप के परिजन शम्भू राय ने बताया कि विरोधी पार्टी साजिश कर रही है। उन्हीं सबने मिलकर जहरीली शराब पिला दी है, जिससे दिलीप की तबीयत बिगड़ी है। इसके अलावा और किसी बात की जानकारी परिजन नहीं दे रहे हैं। हालांकि, गांव के लोग शराब पीने से मौत की बात दबीं जुबां बोल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सभी लोग डरे हुए हैं। अब पुलिस का डर है या शराब माफिया का। ये शीघ्र पता लगेगा।
उल्टी करते-करते मर गया सुमित
मृ’तक सुमित की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि पति रविवार रात एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने को लेकर गांव में घूम रहे थे। देर रात घर आए और सो गए। सोमवार को उठाने के बाद नहाया। फिर बगल की दुकान से ठंडा तेल लेकर आए। अपनी मां से कहा कि चलने का मन नहीं कर रहा है। इसके बाद जाकर फिर सो गए। कई बार उठाने के बावजूद नींद से नहीं उठे। फिर शाम को अचानक बेचैन होकर इधर-उधर करने लगे। इसके बाद तीन बार खून की उल्टी की। ये देखकर घरवाले घबरा गए। तुरंत कांटी PHC में लेकर गए। वहां पर तीन इंजेक्शन देने के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी तो देर रात SKMCH लेकर पहुंचे। चंद मिनट के बाद ही वहां पर त’ड़प-तड़’प कर द’म तोड़ दिया।

दांत हो गया था नीला
परिजन ने बताया कि सुमित की मौत के बाद उसका दांत नीला हो गया था। मुंह से झाग भी निकला था। ओंठ काला पड़ने लगा था। पत्नी और मां ने आशंका जाहिर की है कि उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया गया था।

…और कर दिया अंतिम संस्कार
सुमित की मौत के बाद परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उनका कहना है कि पहले उन्हें शराब से मौत की आशंका नही थी, लेकिन बाद में जानकारी हुई कि जो सुमित के लक्षण थे वह वैसा ही प्रतीत हो रहा था।

15 नवंबर को कांटी में चुनाव
बता दें, कांटी प्रखंड में 15 नवंबर को चुनाव होना है। इससे पूर्व हुई इस घ’टना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। सूत्रों की मानें तो गांव में वोट लेने के लिए श’राब बांटी जा रही है। इसकी शि’कायत भी पुलिस तक पहुंची थी, लेकिन कोई ठोस का’र्रवाई नहीं हो सकी। इसी बीच दो लोगों की मौत ने कांटी थानेदार कुंदन कुमार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। घ’टना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर थानेदार पहुंचे हैं। अब सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
गत दिनों सरैया में जह’रीली शरा’ब के सेवन से पांच लोगों की मौ’त हो गई थी। इससे पूर्व कटरा और मनियारी में भी आठ लोगों की मौ’त जह’रीला शरा’ब पीने से हुई थी।



Leave a Reply