BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर छह घंटे तक लेट आ रही दिल्ली की ट्रेनें

लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। प्रदेश से भारी तादाद में लोग अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं। लेकिन यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण परेशान हैं। मंगलवार को 02566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट स्पेशल करीब 3 घंटे की देरी से मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पहुंची। वहीं 01662 आनंद विहार-सहरसा फेस्टिवल एक्सप्रेस स्पेशल करीब 6 घंटे से अधिक की देरी से मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पहुंची।

इस ट्रेन के S5 में सफर कर रहे सागर कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ आनंद विहार से ट्रेन पकड़े थे। ट्रेन अपने समय से खुली थी। लेकिन, वहां से खुलने के बाद ट्रेन को कई जगह रोक दिया गया। जिसके बाद रोक-रोककर इसे लाया गया। इससे ट्रेन करीब 6 घंटे से अधिक लेट हो गई। कहा कि पूजा का वक़्त है। घर पहुंचकर काफी तैयारियां करनी है। लेकिन, सुबह के जगह ट्रेन दोपहर में पहुंच रही है।

इसी तरह राकेश, राजू समेत अन्य यात्रियों ने कहा कि फेस्टिवल स्पेशल है। इसलिए इसे लेट कर दिया जाता है। ताकि, महत्वपूर्ण ट्रेनों को पहले निकाला जाए। कहा कि ट्रेन के बाथरूम में पानी खत्म हो गया था। कंप्लेन करने पर उसे बाद में भरा गया।

इधर ट्रेनों के लेट होने की वजह से कई यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.