मधेपुरा में जूट गोदाम में भीषण आग लग गई। इसमें एक करोड़ की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। घटना सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1 काशीपुर की है। सोमवार सुबह जूट गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि अगलगी में 300 से अधिक पटसन की गांठ जलकर राख हो गई। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर स्थानीय मुरलीगंज थाना की पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच कर राहत और बचाव में जुटे हैं।
गौरतलब हो कि यहां के जनप्रतिनिधियों और बड़े व्यवसायियों का कहना है कि पूर्व में भी मिनी कोलकाता के नाम से मशहूर इस मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कई बड़े जुट गोदाम और अन्य गोदाम भी हैं। जहां आग लगती है और करोड़ों का नुकसान होता है। लेकर आज तक यहां बड़े अग्निशामक गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। एक छोटे गाड़ी को अग्निशामक के रूप में उपयोग में लाया जाता है जो बड़े वारदात के वक्त नकाफी साबित होता है। इससे नुकसान बढ़ जा रहा है।




Leave a Reply