BIHARBreaking NewsSTATE

श’राब के बाद अब ताड़ी की बारी, मुजफ्फरपुर में केमिकल युक्त ताड़ी के अड्डे पर पुलिस का धावा

मुजफ्फरपुर में ज’हरीली श’राब से मौ’त के बाद जिले में व्यापक पैमाने पर शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। महत्वपूर्ण गि’रफ्तारियां भी हुई और शराब के अड्डे भी ध’वस्त किए गए। श’राब के बाद अब ताड़ी की बारी है। SSP जयंतकांत के निर्देश पर सदर थाना की पुलिस ने खबरा, कच्ची पक्की और मझौलिया में अहले सुबह ताड़ी के ठिकानों पर धावा बोला। यहां से एक हजार लीटर केमिकल युक्त ताड़ी बरामद किया गया। इसमें से कुछ साक्ष्य के तौर पर रखकर शेष को नष्ट कर दिया गया।

थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब एक हज़ार लीटर से अधिक ताड़ी बरामद की गई है। जिसे नष्ट कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस को देखकर मौके से धंधेबाज़ फरार हो गया। उसकी पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। सभी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया जाएगा।

बताया गया कि धंधेबाज़ अधिक नशा के लिए ताड़ी में नशीला टेबलेट और केमिकल मिलाते हैं। यह पूर्ण रूप से गैरकानूनी और मधनिषेध नीति के विरुद्ध है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाकों में झोपड़ी में बैठाकर ताड़ी पिलाने का धंधा जोर शोर से चल रहा है। सूचना के आलोक में थानेदार के नेतृत्व में टीम ने धावा बोला। झोपड़ी में कई लोग बैठकर ताड़ी का सेवन कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी फरार हो गए। झोपड़ी से दो दर्जन से अधिक बड़ा गैलन बरामद किया गया। जिसमें से ताड़ी मिलने पर नष्ट कर दिया गया।

सभी थानेदारों को मिला है निर्देश

पुलिस इस बार ताड़ी बेचने वालों को भी बख्शने के मूड में नहीं है। जबकि कुछ दिन पहले तक पुलिस की नजरों से बचलर ताड़ी की बिक्री कई इलाकों में खुलेआम हो रही थी। SSP जयंतकांत ने सभी थानेदारों को सख्त आदेश दिया है कि किसी भी हाल में नशीले पदार्थों की बिक्री क्षेत्र में नहीं हो। अन्यथा सबंधित थानेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर पुलिस के अलावा अहियापुर, मिठनपुरा, नगर और कांटी समेत जिले के सभी इलाको में ताड़ी के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.