BIHARBreaking NewsSTATE

इस बार छठ पर 10 मिनट पहले होगा सूर्योदय, 2020 में 20 नवंबर को 6.11 पर हुए थे दर्शन, 11 नवंबर को 6 बजे होगा सूर्योदय

इस बार छठ महापर्व पर सूर्योदय 2020 की अपेक्षा लगभग 10 मिनट पहले होगा और सूर्यास्त का समय चार मिनट ज्यादा होगा। 2020 में छठ महापर्व 20 और 21 नवंबर को था। इस दौरान सूर्यास्त 4.59 बजे और सूर्योदय 6.11 बजे हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 नवंबर की अपेक्षा 10 और 11 नवंबर तक सूर्योदय और सूर्यास्त में एक से तीन मिनट के परिवर्तन की संभावना है। इसकी वजह से 10 नवंबर को सूर्यास्त 5.02 बजे और 11 नवंबर सूर्योदय लगभग 6 बजे होने का अनुमान है।

छठ पर जानिए कैसा होगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर को दिन के समय अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और 11 नवंबर को सुबह पारा 13 से 16 डिग्री के बीच होने के आसार हैं। सुबह कोहरा पड़ेगा और धुंध का भी असर साफ दिखाई पड़ेगा। हालांकि 8 नवंबर को सूर्यास्त 5.04 रिकॉर्ड किया गया और सूर्योदय 6.02 बजे होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे के बाद हवा के रुख में होगा परिवर्तन, हवाएं पश्चिम की बजाए पूर्व से चलेंगी।

हवा के रुख में परिवर्तन का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, 48 घंटे के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से प्रवाहित होने वाली हवा का रुख पूर्व की तरफ से होगा। इस दौरान उसकी तीव्रता 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसके प्रभाव से आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की सी गिरावट और रात में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। जबकि, 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवाएं चलेंगी। इसके प्रभाव से मौसम सर्द होगा।

आसमान पर छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 16.4 रिकॉर्ड किया गया। सुबह आसमान पर बादल छाए हुए थे और दोपहर में मौसम सामान्य हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं। आसमान पर बादल छाए रहेंगे और धुंध का भी असर दिखाई देगा। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि छठ के दौरान 2020 की अपेक्षा इस बार 10 मिनट पहले सूर्य देवता का दर्शन होगा और 4 मिनट देरी से सूर्यास्त होगा।

10 नवंबर की शाम को पारा 24 से 28 डिग्री के बीच जबकि 11 को 13 से 16 डिग्री के बीच होने के आसार हैं। इस दौरान कोहरा का प्रभाव भी देखा जा सकता है। हालांकि 48 घंटे के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा जिससे हवाएं पश्चिम से पूर्व की तरफ रुख करेंगी और आसमान पर छाए रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.