अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में जनता को थोड़ी राहत ही मिली थी कि दूध के दाम बढ़ने लगे हैं। बिहार में सुधा दूध की कीमत में 2 से 4 रुपए की बढ़ोतरी होने जा रही है। कॉम्फेड (बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड) ने सुधा दूध के दाम में प्रति लीटर 2 से 4 रुपए तक का इजाफा किया है। 11 नवंबर से नई दरें लागू होंगी। ठीक दो दिन बाद लोगों को नई दर से सुधा दूध खरीदना होगा।
बिहार में दूध की कुल खपत में सुधा दूध की हिस्सेदारी लगभग 60 फीसदी है। सुधा दूध का दाम बढ़ने के बाद दूसरे दूध के दाम भी बढेंगे। वहीं जैसे पनीर से लेकर दूसरे दुग्ध उत्पादों के दाम में भी इजाफा होने की संभावना है।


वैसे कॉम्फेड ने खुदरा विक्रेता के कमीशन में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। अब रिटेलर का मार्जिन 1.65 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। इसके साथ ही बिहार में काम करने वाले दूध वितरकों को भी ज्यादा कमीशन दिया जाएगा। उनके कमीशन में पांच पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।






Leave a Reply