BIHARBreaking News

घाटों को देख संतुष्ट हुए CM नीतीश कुमार, गंगा तटों पर बने छठ घाटों का किया निरीक्षण

CM नीतीश कुमार ने सोमवार को नहाय-खाय से शुरू हुए चार दिवसीय सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गंगा तटों पर बनाये गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर के जरिए दानापुर के शाहपुर गंगा घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा तटों पर तैयार किए गए छठ घाटों का जायजा लिया।

इस दौरान CM ने घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छता, पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, खतरनाक घाटों की घेराबंदी की जानकारी ली। साथ ही गंगा नदी के पानी की गहराई एवं बहाव को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, माइकिंग की सुविधा, व्रतियों के लिए रात्रि विश्राम शेड को लेकर भी निर्देश दिया। छठ घाटों का मुआयना करने के दौरान CM ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का सीएम ने दावा भी किया।

जलस्तर को देखते हुए की जाए घेराबंदी

CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ घाटों तक व्रतियों के पहुंचने की सुविधा और सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रखें। खतरनाक एवं दलदल घाटों पर लोगों के आवागमन पर पूर्णतः पाबंदी हो। छठ पूजा के दौरान गंगा घाटों पर वॉचटावर से सतत निगरानी रखी जाए। गंगा के जलस्तर को देखते हुए घाटों की घेराबंदी सुनिश्चित करें।

तीसरी बार किया दौरा
नीतीश कुमार ने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाटों का निर्माण कराया जा रहा था। उसको सोमवार को तीसरी बार देखे हैं। लगभग सभी काम पूरा हो गया है। जिन जगहों पर घाट बना है, वहां छठव्रतियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की गयी है। जिन गंगा तटों पर छठ घाट नहीं बन सकता है। उसके बारे में लोगों को सतर्क कर दिया जाएगा। इस बार काफी अच्छी संख्या में गंगा तटों पर छठ घाटों का निर्माण कराया गया है और लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा का पुख्ता प्रबंध किया गया है।

सोमवार को छठ घाटों को देखकर हम लोगों को बहुत संतोष हुआ है। छठ घाटों के निर्माण में जुटे लोगों ने काफी मेहनत की है। अब जो भी कुछ काम बचा है, उसे तत्काल लोग पूरा कर लेंगे। खतरनाक घाटों पर बालू लगाया गया है| एहतियात के तौर पर जो कुछ भी करना है, वह सब कुछ किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.