BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : डेडलाइन खत्म, डेढ़ साल में बायपास का एक मीटर भी नहीं हुआ निर्माण

बायपास के 17 किलोमीटर के निर्माण के लिए हाईकोर्ट की डेडलाइन (4 नवंबर 2021) खत्म हाे गई। भूअर्जन की समस्या समाधान के बाद अब निर्माण एजेंसी का नया बहाना सामने अाया है। अत्यधिक बारिश के कारण एजेंसी काे निर्माण के लिए सूखी मिट्टी नहीं मिल रही है। लिहाजा, निर्माण बाधित है।

निर्माण एजेंसी रावत एसोसिएट के प्रोजेक्ट मैनेजर का दावा है कि दिसंबर से सूखी मिट्टी मिलने की संभावना है। इसके बाद काम में तेजी आएगी। मधाैल से पताही (रेवा राेड- एनएच-102) तक करीब 8.2 किमी बायपास निर्माण अप्रैल 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। जबकि, 8.2 किलोमीटर में 6 किलोमीटर हिस्से का निर्माण सात साल पहले ही गैमन इंडिया की ओर से पूरी हाे चुकी है।

यानी, 2.2 किमी के निर्माण में 5 माह लगेंगे। सात साल तक अटके रहने के बाद जुलाई 2019 से निर्माणाधीन 17 किमी बायपास में से अबतक एक किमी का काम भी डेढ़ साल में पूरा नहीं हाे पाया। चार लेन के बायपास निर्माण पर करीब 180 कराेड़ रुपए लागत का अनुमान है।

मधाैल से पताही तक निर्माणाधीन 8.2 किमी बायपास पर 2 वीयूपी (व्हेकिल अंडर पास), 3 (पब्लिक अंडर पास) और 2 माइनर ब्रिज भी बनना है। सकरी से गाेबरसही जाने वाली सड़क पर एक वीयूपी का निर्माण हाे रहा है।

रिटेनिंग वाल व कर्मी के कारण भी देरी
मधाैल में जलजमाव से करीब 100 मीटर में रिटेनिंग वाल नहीं बन पा रहा है। कुछ जगह बिजली विभाग के कारण काम अधूरा है। तार-पाेल व ट्रांसफॉर्मर दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम समय पर हाे, ताे अप्रैल में पताही तक बायपास निर्माण पूरा हाे जाएगा। वैसे, बायपास की 17 में 14 किमी दूरी तक जमीन अधिग्रहण हाे चुका है। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार बाकी 3 किमी के लिए जमीन अधिग्रहण हाे जाए, ताे 2022 के अंत तक बायपास का निर्माण पूरा हाे जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.