BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में 9 माह बाद पारा 14.6 डिग्री पहुंचा, सामान्य से 3 डिग्री नीचे आया रात का तापमान

पटना में रात का पारा 9 महीने बाद अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। दिन का तापमान सामान्य के बराबर 30.5 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गयाl इसके पहले 22 फरवरी 2021 को रात का पारा 13.6 डिग्री पहुंचा था। मौसम में इस बदलाव से छठ में कोहरा के साथ ठंड के बढ़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बिहार में दिखाई दे रहा है। राज्य में चल रही तेज हवाएं भी ठंड रात के तापमान को नीचे लाने का काम कर रही हैं।

पहाड़ों के मौसम का बिहार में दिख रहा असर
पहाड़ों पर लगातार बर्फवारी हो रही है और इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी हिस्से में अब पूरी तरह से दिखाई दे रहा है। यहां 5 से 9 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम और उत्तर पश्चिम की तरफ से आने ठंड हवाएं पटना सहित बिहार के सभी हिस्से में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज करा रही हैं। इसके प्रभाव से पटना में रात का पारा 9 माह बाद अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंचा हैl दिन का तापमान सामान्य के बराबर 30.5 डिग्री और न्यूततम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि, 22 फरवरी 2021 को रात का पारा 13.6 डिग्री था।

72 घंटे में और कम होगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 72 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री गिरावट होने के पूर्वानुमान है। इसकी वजह से छठ में अर्घ्य के दौरान ठंड के साथ कोहरा होने का अनुमान हैl इस दौरान सुबह तापमान 11 से 13 डिग्री रहेगा l मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी हिस्से में मौसम शुष्क (ड्राई) होने के बावजूद भी बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम की वजह से पटना, गया, भागलपुर, पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सिवान, छपारा, बक्सर सहित बिहार के एक दर्जन जिले में सुबह आसमान पर बादल छाए रहेंगे l हालांकि, दोपहर के बाद मौसम साफ हो जाएगाl

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.