Breaking NewsNational

7 नवंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 नवंबर को रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की अराधना करें। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 7 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का भाव भी हो सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित हो सकते हैं।

वृष राशि-  क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों का भी ध्यान रखें। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी भाई-बहन का आगमन हो सकता है। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों से परेशान भी हो सकते हैं। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। खर्च भी बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व‍िदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि हो सकती है। आपकी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की उम्‍मीद है।

कन्या राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संतान सुख में वृद्धि  होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला राशि-  मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सुखद समाचार की प्राप्‍ति‍ होगी। 

धनु राशि-  क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर च‍िंति‍त हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। भाइयों से मतभेद रहेंगे

मकर राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे।

कुंभ राशि- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता म‍िलने की उम्‍मीद है।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। म‍ित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत‍ व‍िकस‍ित होंगे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.