BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : केरल के दो पादरी धर्म परिवर्तन कराते पकड़ाए, पूछताछ में कहा- इस काम के लिए महीने के 12 हजार मिलते हैं

केरल के रहने वाले दो पादरी शनिवार को सुपौल के भीमपुर के केवला गांव में धर्म परिवर्तित कराते पकड़े गए। आरोप है कि दोनों लोगों के बीच बाइबिल बांट रहे थे। साथ ही ईसाई धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे संगठन के लोगों ने दोनों को पकड़कर भीमपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों में एक महिला भी है। पादरी जार्ज और रिषू सुपौल शहर के भेलाही मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। पूछताछ में पादरी जार्ज ने बताया कि उसे इस काम के लिए 12 हजार रुपए मासिक मिलते हैं। ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों को ये कुछ पैसे भी देते हैं। उसने कई लोगों को अब तक ईसाई बनाया है।

जांच में जुटी भीमपुर पुलिस

लोगों द्वारा सुपुर्द किए गए दोनों पादरियों को लेकर भीमपुर पुलिस जांच में जुट गई है। उन्हें थाने पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पादरियों के आधार कार्ड और अन्य कागजात लेकर पुलिस उनके बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। हालांकि, मामले में अब तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.