Breaking NewsNational

प्रधानमंत्री मोदी कल पहुंचेंगे केदारनाथ, 130 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ (Kedarnath) ज्योतिर्लिंग की यात्रा करेंगे. पीएम की इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. केदारनाथ दर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि शंकराचार्य (Adi Shankaracharya) की समाधि का लोकार्पण करेंगे. इस समाधि को 2013 की बाढ़ में नष्ट होने के बाद दोबारा बनाया गया है.

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6:30 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम के कार्यक्रम से अन्य कई बड़े नेता भी जुड़ेंगे. गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल सोमनाथ मंदिर से तो झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष निशिकांत दुबे देवघर मंदिर से जुड़ेंगे. कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ने वाले नेताओं में डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे जो श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर से जुड़ेंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन महाकाल मंदिर तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर में मौजूद होंगे.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है-कल श्री केदार धाम की भव्यता को एक नया आयाम मिलने वाला है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से आदि शंकराचार्य जी की पवित्र समाधि एवं भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा.
संबंधित खबरें

130 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे
इसके अलावा प्रधामंत्री मोदी 130 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे. इन प्रोजेक्ट्स में सरस्वती अष्टपथ की चहारदीवारी, घाट, मंदाकिनी की चहारदीवारी अष्टपथ, तीर्थपुरोहित आवास और मंदाकिनी नदी पर गुरुड़ चट्टी पुल शामिल हैं. इसके अलावा एक पब्लिक रैली को भी संबोधित करेंगे.

क्या बोले मंदिर के पुरोहित
केदारनाथ मंदिर के पुरोहित बागीश लिंग ने कहा है-हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे. पीएम मोदी सुबह में पहुंचेंगे. वो महारुद्राभिषेक कर देश की समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करेंगे. इसके अलावा वो आदि शंकराचार्य की समाधि का भी लोकार्पण करेंगे. पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.