BIHARBreaking NewsSTATE

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, लालू ने लिखा-आओ आनंद के दीये जलाएं

। पूरे देश में आज दीपवली (Diwali 2021) की धूम देखी जा रही है। दीपों के पर्व को लोग अपने परिवार के साथ मनाने में जुटे हैं। दीपावली के दिन को खास बनाने के लिए तरह तरह की तैयारियां की जा रही हैं। बिहार में भी दीपावली की धूम देखी जा रही है। इस मौके पर बिहार के राजनेताओं ने इंटनेट मीडिया के जरिए जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, चिराग पासवान समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट कर पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। 

मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपों के पर्व दीपावली पर ट्वीट कर बिहार की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

jagran josh

लालू यादव ने लिखा- आनंद के दीये जलाएं

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दीपावली त्योहार को लेकर जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि नफरत, गरीबी और हिंसा के अंधेरे को दूर करें।

jagran josh

लालू यादव इस बार दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर दीपावली मनाएंगे। बिहार विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीटों के नतीजे आने के बाद बुधवार को लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मीसा भारती दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली जाने से पहले लालू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि तबियात ठीक नहीं हैं। इसलिए इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं। 

तेजस्वी ने लिखा-नफरत के अंधेरे को मिटाया जाए

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दीपावली के मौके पर बिहार की जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि,  समाज में व्याप्त असमानता,बेरोजगारी और नफरत के अंधेरे को मिटाया जाए। वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर पूजा करते हुए तस्वीर पोस्ट की और जनता को दीपों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। जमुई सांसद चिराग पासवान समेत बिहार के अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर दीवावली की शुभकामाएं दी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.