BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में पूरी तरह से तैयार फायर ब्रिगेड की यूनिट, दीपावली और छठ पूजा को लेकर अलर्ट मोड में टीम

दीपावली और छठ पूजा को लेकर बिहार फायर ब्रिगेड की यूनिट पूरी तरह से अलर्ट है। राजधानी पटना हो या राज्य का कोई भी जिला, हर जगह डिस्ट्रीक्ट कमांडेंट और फायर अफसर को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रेडी मोड में रखा गया है। जिससे फेस्टिवल के दौरान छोटी या बड़ी आग लगने की घटना होने पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।

जिलों में जारी की नंबर की लिस्ट।

जिलों में जारी की नंबर की लिस्ट।

सीनियर अफसरों की पैनी नजर

आग को तेजी से फैलने से रोका जा सके। जानमाल का नुकसान कम से कम हो। इन बातों पर पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है। DG शोभा अहोतकर और DIG जितेंद्र मिश्रा खुद हर पल नजर रख रहे हैं। इस काम में फायर ब्रिगेड को राज्य की पब्लिक की भी मदद चाहिए। क्योंकि, टाइम पर सूचना नहीं मिलेगी तो इमरजेंसी वाले हालात पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को दिक्कत होगी।

कॉल करते ही रेस्पांस लेगी टीम।

कॉल करते ही रेस्पांस लेगी टीम।

जारी किया गया कंट्रोल रूम का नंबर
टाइम पर सूचना मिल सके, इसके लिए फायर ब्रिगेड हेडक्वार्टर की तरफ से पब्लिक के लिए कंट्रोल रूम के साथ-साथ जिलों के फायर अफसर के नाम और नंबर भी जारी किए गए हैं। ताकि, जैसे ही कॉल कर सूचना मिले वैसे रेस्पांस लेते हुए यूनिट एक्टिव हो। जल्द से जल्द सबसे नजदीक वाले फायर स्टेशन से हादसे वाली जगह पर गाड़ियां भेजी जाए। कम से कम समय में हालत पर काबू पाने का काम शुरू हो।

दीपावली में बढ़ जाती है आग लगने की घटनाएं।

दीपावली में बढ़ जाती है आग लगने की घटनाएं।

दीपावली में पटाखा की खरीद-बिक्री के साथ ही इसे छोड़ने के क्रम में कई बार आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। छठ पूजा में पंडाल बनाए जाते हैं। उस दौरान भी पहले कई हादसे हो चुके हैं। पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार बड़े लेवल पर फायर ब्रिगेड ने अपनी तैयारी कर रखी है। किसी को छुट्‌टी नहीं दी गई है।

  • पटना स्थित स्टेट फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम का नंबर – 0612 – 2229988, 2222214, 2222229, 2222213, 2222218 और 2508224
  • मोबाइल नंबर – 9504151399 और 7485805818

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.