नई ऊर्जा के साथ नवनिर्माण में जुटें :-संजीव शर्मा
भारतमाता नमन स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर।सांस्कृतिक संगठन ‘संस्कार भारती’ की ओर से बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित ‘भारत माता नमन स्थल’ पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


पहली दीवाली को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शहर के साहित्यकार,बुध्दिजीवी, रंगकर्मी, कलाकार,समाजसेवी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के माध्यम से शहर-गांव में रह रहे लोगों को शुभकामना देते हुए संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा ने कहा कि दीपक उर्जा का प्रतीक है।उससे आलोकित और ऊर्जान्वित होकर हम नई ऊर्जा के साथ समाज-परिवार,देश के नवनिर्माण में जुटें।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संगठन के उपाध्यक्ष डॉ जयकांत सिंह ‘जय’,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री गणेश प्रसाद सिंह,महानगर अध्यक्ष डॉ रंजना सरकार, कवियत्री सुश्री मीनाक्षी मीनल,युवा जद यू नेता प्रभात किरण,जीवेश कुमार, अखिलेश कुमार ‘मणि’,राकेश पटेल,अमित राज,भारतेंदु कुमार सहित कई लोग शामिल थे।





Leave a Reply