दिवाली के दिन भी बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। लालू यादव के दिल्ली जाने के बाद सत्तारूढ़ दल के नेता उन पर हमला करने लगे हैं। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उनकी तुलना NRB (नन रेजिडेंशियल बिहारी) और साइबेरियन पक्षी से कर दी। उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार को बिहार से कोई मतलब नहीं है। यह बिहार प्रवास करने आते हैं। यह प्रवासी बिहारी हैं। इन्हें ना तो यहां के विकास से मतलब है और ना ही बिहार के लोगों से मतलब है।
सिंह ने लालू परिवार पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उनके परिवार से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो बिहार के किसी भी संकट में यहां नहीं रहते हैं। बाढ़ का समय हो, कोरोना का काल हो, पूरा देश उस संकट से गुजर रहा था, तो वह दिल्ली में दुबके हुए थे। अभी भी उन लोगों ने बिहार की सुध नहीं ली है। इन लोगों के लिए ये कोई नई चीज नहीं है।
ललन सिंह ने कहा कि यह लोग नन रेजिडेंस बिहारी हैं। यह प्रवासी है प्रवास करने के लिए यहां आते हैं। जैसे ही उनका प्रवास समाप्त होता है वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाते हैं। साइबेरियन वर्ड आता है ना, साइबेरिया में जब बहुत ठंड पड़ने लगती है तब वह हिंदुस्तान आता है। फिर मौसम यहां का ठंडा होने लगता है तो वह वापस चला जाता है। यह लोग इसी तरह के व्यक्ति हैं। इनसे उम्मीद नहीं की जा सकती। उनको किसी चीज से मतलब नहीं है।
मुख्यमंत्री को विकास की चिंता: ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार बिहार के विकास की चिंता है। उन्हें बिहार को विकसित प्रदेश बनाने की चिंता है। उन्होंने बिहार का बजट 2 लाख 18 हजार करोड़ कर दिया। लालू राज में बिहार का बजट क्या था? 25 हजार करोड़ और वह 17 हजार करोड़ पर बंद होता था। राज्य का राजस्व उनके खजाने में जाता था। नीतीश कुमार के सरकार में जो राजस्व की वसूली है, वह वह राज्य के खजाने में जाता है। यही अंतर है उनको चिंता अपना माल बनाने में है। कैसे माल बनाएं।






Leave a Reply