BIHARBreaking News

दीपावली पर जले शहीदों के नाम के दिए, लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन सहित तमाम शहिदों को दी गई श्रदांजली

बक्सर के चौसा में दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम चौसा बाजार स्थित एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ज्योति प्रकाश के द्वारा किया गया। तो वही संचालन नवीन तिवारी ने बखूबी निभाने का कार्य किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम जी सिंह,अविनाश सिंह,अभिराम दुबे मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुवात मौजूद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी से सटे चौकी के पास गश्ती के दौरान जोरदार विस्फोट में एक अधिकारी सहित सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।इसमें बिहार के बेगूसराय के रहने वाले लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन भी शामिल थे। अतिथियों व ग्रामीणों द्वारा इस बिहार के सपूत को याद करते हुए फूल माला चढ़ाया गया।

अतिथि के रूप में मौजूद राम जी सिंह ने कहा कि देश भक्तों व सैनिकों के बगैर किसी देश के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। देश भक्तों की शहादत के बदौलत हमें आजादी मिली। आज भी हम सैनिकों और शहीदों की बदौलत चैन की नींद सोते हैं। एक सैनिक रात भर जाकर कर घनी गर्मी और सर्दी के बीच डटकर देश की रक्षा करता है। आज हम उनकी बदौलत सुरक्षा को महसूस करते हैं। इसलिए उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए।साथ ही कहा कि दीपावली की पूर्व संध्या ऐसे कार्यक्रम देश के कोने कोने में होना चाहिये।

इसके बाद सभी लोगो द्वारा चौसा बाजार परिसर में दीप प्रज्वलित कर दीपावली की पूर्व संध्या देश के वीर सपूतों को याद किया गया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के संबोधन ,भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयकारे से पूरा वातावरण देश भक्ति के रस में सराबोर हो गया। हो गया था।कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में हरेन्द्र कुमार,ज्योती प्रकाश,रवि चौरसिया,पंकज पाण्डेय,अमन कुमार,अम्बुज, इत्यादि लोगो का सराहनीय सहयोग देखा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.