BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में बंद दुकान के अंदर जुआ खेलते चार गि’रफ्तार

सीतामढ़ी के नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महंथ साह चौक के समीप एक पटाखे की दुकान में छापेमारी चार जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा है। इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तीन जुआरी भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस भागे हुए तीनों जुआरियों की पहचान कर ली है। छापेमारी स्थल से पुलिस ने करीब 3 हजार रुपए नगद बरामद किया है। इस बाबत नगर थाना में फरार सभी जुआरियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार चारों जुआरियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार जुआरियों की पहचान थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी केदार प्रसाद के पुत्र राजा कुमार, लड्डू लाल साह के पुत्र रंजय कुमार, कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र बिल्टू महतो और पीपराघाट निवासी युगेश्वर महतो के पुत्र प्रमोद महतो के रूप में किया गया है।

वहीं, भागे तीन जुआरियों में थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी सह दुकान संचालक कन्हैया कुमार, कर्मी गोविंद कुमार और पंकज कुमार बताया गया है। उक्त कारवाई थानाध्यक्ष विकास राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते रात मंगलवार को रात्रि गश्ती के दौरान करीब दो बजे किसी ने गुप्त सूचना दिया की महंत साह चौक के समीप एक पटाखा की दुकान में जुआ चल रहा है। तथा खेलते खेलते सभी आपस में लड़ रहे है। जिसकी सूचना पर पहुंची गश्ती टीम ने चार आरोपित को गिरफ्तार किया है।

इधर, अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ आरोपी फरार हो गए जिसमें तीन लोगो की पहचान कर ली गई है। वही बताया गया की पकड़ गए जुआरी से पुछ ताछ में पता चला की भागे हुए जुआरियों ने करीब दो लाख से ऊपर रुपया लेकर फरार हो गया है। बतादे कि तीनो जुआरी द्वारा जुआ खेलने के लिए पैसा उपलब्ध कराया जाता है। पुलिस ने बताया की तीनो पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.