BIHARBreaking NewsSTATE

सिकटा से माले विधायक के बॉडीगार्ड की पि’स्टल 50 राउंड गो’ली सहित चो’री

बेतिया के सिकटा विधानसभा के माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के बॉडीगार्ड रामबाबू प्रसाद की 50 राउंड गोली और पिस्टल कुछ कागजात सहित चोरी हो गई। रामबाबू प्रसाद ने नरकटियागंज शिकारपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कराया है।

सिपाही रामबाबू प्रसाद ने शिकारपुर पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह माले के सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के बॉडीगार्ड हैं। 2 नवंबर की रात माले पार्टी ऑफिस नरकटियागंज पिपरा दिउलिया में अपने सिर के पास बैग रख कर सोए थे। इसी बीच 12 बजे के बाद चोरी हो गई। सुबह जब 5 बजे नींद खुली तो देखा कि बैग नहीं था। बैंग में 9MM की पिस्टल एवं पिस्टल की बट, 50 राउंड गोली, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बिहार पुलिस आई कार्ड, पर्स जिसमें 500 रुपए, सैमसंग कंपनी का मोबाइल था जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।

वहीं, इस संबंध में नरकटियागंज शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए मुमताज मियां के घर से 15 राउंड कारतूस बरामद किए गए। जल्द चोरी हुई पिस्टल और गोली को बरामद भी कर लिया जाएगा। किसी भी कीमत पर चोर को नहीं बख्शा जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.