BIHARBreaking News

डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद धड़ाम से गिरे, ऋण वितरण कार्यक्रम में जीविका दीदियों को चेक देने पहुंचे थे

कटिहार में ऋण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद सीढ़ी टूटने से धड़ाम से गिर पड़े। उनके साथ ही सीढ़ी पर चढ़े उनके बॉडीगार्ड समेत 6 लोग भी गिर गए। मनसाही प्रखंड अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा की कुरेठा शाखा की ओर से मंगलवार देर शाम ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें डिप्टी CM मुख्य अतिथि थे। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी। यह सवाल उठता है कि ऐसे कार्यक्रम में आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई। मंच की सीढ़ी मजबूत नहीं बनाई गई थी या क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे, ये जांच का विषय है।

डिप्टी CM तारकिशोर ने 1 करोड़ का सिंबॉलिक चेक बांटा

सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य एवं देश के विकास में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। 100 जीविका दीदियों के बीच सामूहिक रूप से स्वीकृत 5 करोड़ की राशि के पहले किश्त के रूप में एक करोड़ रुपए का सिंबॉलिक चेक वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी ने पूरे राज्य में बेहतर काम किया है। बैंक की ओर से वितरित ऋण को समय पर चुकता कर न सिर्फ आगे बढ़ रही हैं, बल्कि ऐसे समूह राज्य एवं देश के विकास में सहयोग भी कर रहे हैं। इसलिए ऐसे समूह को प्रोत्साहित करने को लेकर सरकार लगातार कार्य कर रही है।

मौके पर प्राणपुर विधायक निशा सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष लकखी महतो, AGM शंकर कुमार झा, कुरेठा के शाखा प्रबंधक शेखर सिन्हा, जीविका के DPM मृत्युंजय कुमार ज्ञानी सहित स्थानीय ग्रामीण एवं जीविका दीदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.