BIHARBreaking NewsSTATE

CM बोले- हम काम करने में रुचि रखते हैं, JDU कार्यालय में नीतीश कुमार को पहनाया गया 51 KG का माला

बिहार के दो विधानसभा तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद JDU में जश्न मनाया जा है। नेता लेकर कार्यकर्ता तक जीत पर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इन सबके बीच बुधवार को बिहार के CM नीतीश कुमार भी इस जश्न में शरीक होने के लिए JDU कार्यालय पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने CM का भव्य स्वागत किया और उन्हें 51 किलो की फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। तारापुर से नवनिर्वाचित विधायक राजीव कुमार सिंह और कुशेश्वरस्थान नवनिर्वाचित विधायक अमन हजारी का भी पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया।

दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने CM का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री RCP सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, और मंत्री संजय झा सहित कई भी मौजूद थे। इस दौरान CM नीतीश कुमार ने NDA के सभी दलों को बधाई दी। साथ ही अपने दिवंगत विधायकों को याद किया।

CM बोले- मेरे सेवा और काम करने का परिणाम है

इस दौरान CM के चेहरे पर जीत की खुशी झलक रही थी। CM ने काफी उत्साहित होकर कहा कि बिहार की जनता ने जो परिणाम दिया है, वह मेरे सेवा और काम करने का परिणाम है। और जब तक हम रहेंगे सिर्फ काम ही करते रहेंगे। जब CM से यह पूछा गया कि लालू यादव यादव का मैजिक नहीं चला तो उन्होंने कहा कि वह लोग क्या-क्या नहीं बात करते हैं। तरह-तरह की बात करते हैं।

जनता को सब कुछ पता है। हम लोग के हिसाब से जनता मालिक है, लेकिन उन लोगों के मुताबिक वही मालिक है। पारिवारिक लोग ही मालिक है। जिसका जो स्वभाव रहता है वह वही बाय करते रहते हैं। मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। हम लोग उन लोगों में रूचि नहीं रखते हैं। हम लोग काम करने में रूचि रखते हैं। काम कर रहे हैं और काम करते रहेंगे। जनता जब तक चाहेगी, तब तक काम करते रहेंगे। CM नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि अभी भी विपक्ष की तरफ से दावा किया जा रहा है कि सरकार गिरा दिया जाएगा, परिवर्तन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि अब इसका क्या मतलब है। क्या बोलते हैं, कुछ भी बोल सकते हैं। उसके बाद क्या होता है सब लोग जानते हैं। सब कुछ लोगों पता है। जीत के लिए सबको बधाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.