यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सतर्कता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम का किया आयोजन।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज मुज़फ़्फ़रपुर के रहुआ में स्थित एक निजी स्कूल में सतर्कता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सतर्कता और जागरूकता के बारे में बताया गया एवं ईमानदारी और निष्ठा की प्रतिज्ञा ली गई।


कार्यक्रम मे विद्यालय के बच्चियों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किये और वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समस्तीपुर के क्षेत्र प्रमुख धर्मेंद्र राजोरिया ने वहॉ उपस्थित लोगों को सतर्कता और जागरूकता के बारे विस्तार से बताया।


इस कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया केंद्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक रंजीत मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर के मुख्य प्रबंधक अजय कुमार, मुज़फ़्फ़रपुर मुख्य शाखा प्रबंधक शत्रुघ्न प्रसाद, अहियापुर शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिंह, मिठनपुरा शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमारनुनुवती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य जे०आर० सिंह, रहुआ पंचायत के मुखिया शशि बाबू, सरपंच राजेश, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, मुसहरी के वरिष्ठ थाना अध्यक्ष शशि जी, रवि शंकर, राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।




Leave a Reply