बिहार में अगले 48 घंटे तक मौसम बदला रहेगा। पश्चिमी हवा की रफ्तार में कमी आने से दो दिनों तक दिन में गर्मी और रात में सर्दी होगी। इसके बाद शुक्रवार से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम गर्म और सर्द होने की वजह से सुबह मैदानी और जलस्त्रोत के आसपास के क्षेत्रों में धुंध होने की संभावना है। इससे दृश्यता 150 मीटर तक होने के आसार है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम हवा के प्रभाव में कमी आने के कारण पटना, गया, बेगूसराय सहित 20 जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान निकलने वाली धूप में तपिश कम रहेगी, जिससे शाम के बाद मौसम सर्द हो जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम के साथ ही जम्मू काश्मीर के आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ ही जम्मू काश्मीर में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही बिहार, झारखंड में कुछ स्थानों पर आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
48 घंटे बाद ऐसे बदलेगा मौसम
दो दिनों के बाद पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की वजह से हवा से चलने वाली ठंडी हवा का प्रभाव हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पटना में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे।






Leave a Reply