BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : गायघाट में काली पूजा को लेकर 151 कन्याओं के साथ निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

गायघाट में काली पूजा को लेकर 151 कन्याओं के साथ निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

Repoted by Deepak

प्रखंड के बठवाड़ा में काली पूजा समिति द्वारा काली पूजनोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बठवाड़ा गांव से शिवदाहा, बुधवारा , जहांगीर पुर,लालपुर मुख्य चौक होते चार किलोमीटर की दूरी तय कर सिंहवाड़ा बूढ़ी नदी तट पर पहुंची।

यहां कलश भरने के बाद कन्याएं वापस बुधकारा होते हुए बठवाड़ा काली पूजा मंदिर पहुंची। पूजा समिति द्वारा काली पूजा का आयोजन वर्ष 2010 से किया जा रहा है। काली पूजा को लेकर गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है। काली पूजा कमेटी के द्वारा चार दिवसीय पूजा का आयोजन किया गया है।

पूजा को सफल बनाने में मुखिया प्रत्याशी कमोद कुमार, ललित यादव, निवर्तमान सरपंच सीताराम महतो, दीपक कुमार आदि लगे हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.