BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में मतदान केंद्र पर झ’ड़प, दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर चले ला’त-घूं’से

मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव के छठे चरण में जिले के साहेबगंज और मोतीपुर प्रखंड में मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन की मुकम्मल तैयारी है। इसी बीच साहेबगंज प्रखंड के विशनपुर कल्याण मतदान केंद्र संख्या 171 पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मतदान केंद्र पर ही झड़प हो गयी। दोनों पक्ष के बीच मारपीट और लात-घूंसे भी चले। समझाने गयी पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की गई।

सूचना के बाद तत्काल घटनास्थल के लिए भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची। हंगामा और मारपीट कर रहे लोगों पर डंडे भांजकर खदेड़ दिया गया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। लेकिन कहा जा सकता है कि सुबह-सुबह ही झड़प के बाद स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के समर्थकों पर वोटरों को बहकाने का आरोप लगाया जा रहा था। इसी को लेकर विरोध होने लगा। मतदान केंद्र परिसर में दर्जनों समर्थक घुस गए और हंगामा करने लगे। इससे स्थिति बिगड़ने लगी। मतदान कार्य पर भी असर पड़ा। देखते-देखते दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गयी। इससे अफरातफरी मच गई।

पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण हंगामा करने वाले लोग भारी पड़ने लगे। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी। वहां से काफी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में हुई। फिलहाल बूथ पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गयी है। तनाव को देखते हुए पुलिस की एक टीम गांव में भी निगरानी कर रही है। मतदान कार्य शुरू हो चुका है। हंगामा करने वाले को खदेड़ कर भगा दिया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गयी कि बूथ के 200 मीटर के आसपास भी दिखने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.