BIHARBreaking NewsSTATE

रिजल्ट से पहले लालू का दावा- हमारी जीत सुनिश्चित, तेजस्वी बोले-हम जनादेश की चोरी नहीं होने देंगे

बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति मतगणना के दिन भी जारी है। RJD के नेता आज भी सरकार पर धांधली करने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिस अधिकारी पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप था, उसी पदाधिकारी को मतगणना में तैनात कर दिया गया है। इसको लेकर RJD के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। रिजल्ट से पहले RJD सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह को मुंगेर और तेजस्वी यादव को दरभंगा भेजा गया है। लालू ने कहा कि RJD की जीत सुनिश्चित है।

उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भारी मतों से जीतेंगे। प्रशासन या कुछ लोग अगर गड़बड़ी करेंगे तो हम यहां हैं, इसीलिए हम दरभंगा आए हैं। हमारी नज़र हर किसी पर है। जनादेश की चोरी हम नहीं होने देंगे। यहां कई मंत्री भी डेरा डालकर बैठे हैं, उन पर भी हमारी नजर है।

RJD ने फिर लगाया आरोप
RJD के नेताओं ने आरोप लगाया कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव से पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक ऑडियो जारी किया था, जो देशभर में काफी वायरल हुआ था। इसमें कुशेश्वरस्थान विधानसभा अंतर्गत बिरौल प्रखंड के अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार कापर एक PDS डीलर को फोन पर सत्ताधारी दल JDU के प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन करने और उन्हें किसी भी प्रकार की लोकतांत्रिक गतिविधि में भाग नहीं लेने और उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन करने की धमकी दे रहे थे।

RJD का आरोप है कि इन सबके बावजूद बिरौल प्रखंड के अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार कापर को 78- कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के मतगणना कार्य का निर्वाची पदाधिकारी बना दिया गया ताकि मतगणना में धांधली और गड़बड़ी कराया जा सके। ऐसे अधिकारी से कोई भी निष्पक्ष चुनाव की कल्पना नहीं कर सकता।

चुनाव आयोग को सबूत सहित लिखा पत्र
इसको लेकर RJD ने चुनाव आयोग को सबूत सहित इस संदर्भ में पत्र लिखा भी लिखा है और इस अधिकारी पर आपराधिक मुक़दमा दर्ज कर गिरफ्तार करने और भ्रष्ट आचरण के इस व्यक्ति को निर्वाची पदाधिकारी के कार्यभार से अविलंब मुक्त करने की मांग की है। RJD ने आज रात इस बयान को जारी करते हुए इस पर राजनीति गरम कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.