छपरा : दूसरों के घरों में दीपक और समृद्धि का प्रकाश फैलाने वाले कुम्हारों के घर में पसरा अंधेरा।
प्रकाश का पर्व दीपावली पर दूसरों के घरों में दीपक और समृद्धि का प्रकाश फैलाने वाले कुम्हारों के घर में अंधेरा सदियों से कायम है. लोग दीपावली पर अपने घर लक्ष्मी आगमन की कामना करते हैं. इस मौके पर दीपों की रोशनी में मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं. लेकिन दीपावली पर जलने वाले दीयों को लेकर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों को बनाने वाले कुम्हारों के यहां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिल पाता है.
छपरा में कुम्हारटोली में महंगाई के बोझ तले दबे कुम्हार अपनी चक्की को नचाते हुए दिखाई तो दे रहे हैं लेकिन उनके द्वारा निर्मित मिट्टी के पारंपरिक दियो और खिलौनों के कद्रदानों की कमी ने उनकी कमर तोड़ रखी है। महंगाई की मार झेलते इन कुम्हारों के उत्पादन का सही कीमत नही मिलने और निर्माण की लागत बढ़ जाने से इनका मोहभंग हो रहा है और रही सही कसर सरसो के तेल की आसमान छूती कीमतों ने पूरी कर दी है।
कुम्हार गणेश पड़ित की माने तो दियो में जलने वाला सरसो का तेल महंगा हो जाने की वजह से लोग दिया नही खरीद रहे हैं। मिट्टी के दियो और खिलौनों को पकाने वाला कोयला महंगा हो गया है जिसकी वजह से लागत बढ़ रही है लेकिन कीमत नही मिलती है। वक्त रहते इन्हें सरकारी और सामाजिक सहायता नही मिली तो कुम्हार और उसकी चक्की लुप्त हो जायेगी।







Comment here