BIHARBreaking NewsSTATE

छपरा- राजेश मीणा बने सारण के नये जिलाधिकारी

छपरा- राजेश मीणा बने सारण के नये जिलाधिकारी

सारण के डीएम निलेश रामचंद्र देवड़े के इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के सचिव पद पर नियुक्ति के बाद जारी अटकलों पर विराम लग गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के आईएएस अधिकारी और निबंधक सहयोग समितियां, सहकारिता विभाग के राजेश मीणा को सारण के जिलाधिकारी का पदभार सौंपा गया है।

नव नियुक्त जिलाधिकारी ने अधिसूचना के जारी होने के बाद समाहरणालय सारण पहुँच कर निवर्तमान डीएम नीलेश रामचंद्र देवड़े से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए नवनियुक्त जिलाधिकारी मीणा ने बताया कि आने वाले त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाने और कोविड संक्रमण की चुनौती उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जबकि स्थानांतरित डीएम नीलेश रामचंद्र देवड़े ने अपने 10 माह के कार्यकाल में जन सहयोग के लिए जिलावासियों का आभार व्यक्त किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.