बेतिया में नौतन पुलिस ने शनिवार की देर रात शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चला 16 कार्टन शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 1 लाख के करीब आंकी गई है। नौतन के पकड़िया पंचायत के मूर्तियां टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टैंपू में रखे विदेशी शराब सहित दो कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौतन थाना अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मूरर्तियां टोला में दो कारोबारी ऑटो में 16 कार्टून विदेशी शराब रखकर कठईया की तरफ जा रहे हैं।
गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर टीम गठित कर बताए गए जगह पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख कारोबारी भागने लगे लेकिन पुलिस जवानों ने कारोबारियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। पकड़े गए कारोबारियों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया निवासी अभिषेक सिंह व मनोज सिंह बताए गए के रूप में हुई है। पुलिस ऑटो व शराब को जब्त कर मामले में कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




Leave a Reply