मुजफ्फरपुर जिले में पटाखा बेचने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उनकी दुकानों को भी सील किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को डीएम प्रणव कुमार ने एसडीओ व पुलिस उपाधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने दोनों एसडीओ, पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पटाखे पर प्रतिबंध का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। ताकि, प्रशासन द्वारा निर्गत आदेश का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। छापामारी के क्रम में कोई व्यवसायी पटाखा बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उनके दुकान को सील करने का भी आदेश दिया गया। साथ ही उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने की भी बात कही गई।

डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिया कि शहर के सभी महत्वपूर्ण घाटों एवं पोखरो की सफाई हर हाल में दीपावली तक हो जानी चाहिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी विभिन्न नदी घाटों की सूची प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। पर्व के मौके पर खाद्द निरीक्षक के द्वारा लगातार छापामारी का कार्य भी जारी रखा जाए। इस संबंध में दैनिक प्रतिवेदन अचूक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।



Leave a Reply