BIHARBreaking NewsSTATE

बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कश्मीर में शहीद, 29 नवंबर को थी बहन की शादी, 22 को आने वाले थे बिहार

जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम हुए ब्लास्ट में बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय में मातम पसर गया। ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे। एक साल पहले सेना जॉइन की थी। वह मूलतः लखीसराय के पिपरिया के निवासी थे। कई दशक पूर्व से ही जीडी कॉलेज के समीप पिपरा रोड में घर बना कर रह रहे थे। दादा जी के रिफाइनरी में कार्यरत रहने के कारण यहीं बस गए थे। पार्थिव शरीर रविवार दोपहर तक बेगूसराय पहुंचने की संभावना है।

मौ’त की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद के पिता ने बताया कि टेलीफोन पर तकरीबन 7:30 बजे सूचना मिली। पिता ने यह भी कहा कि 4 दिन पहले ही मां से बात की थी। बोला था- बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहा हूं।

घर में ऋषि की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में ऋषि की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

29 नवंबर को है छोटी बहन की शादी

घटना की सूचना मिलने के बाद सेना में ही कार्यरत ऋषि के रिश्तेदार मौके पर पहुंच चुके हैं। इधर, इकलौते पुत्र के शहीद होने की खबर के बाद से ही पूरा परिवार बेहाल है। ऋषि अपने दो बहनों के इकलौते भाई और पिता के दो भाइयों में इकलौते चिराग थे। परिजनों ने बताया कि हम सभी ऋषि के छोटी बहन की 29 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारी कर रहे थे। 22 नवंबर को ऋषि बहन की शादी में शामिल होने के लिए आने वाले थे।

गश्त के दौरान हुए विस्फोट ने ली जान

बताया जा रहा है कि ऋषि कुमार शनिवार की शाम अपने टीम के साथ बॉर्डर इलाके सुंदरवन सेक्टर के रजौरी नौशेरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे विस्फोट में ऋषि समेत दो अधिकारियों की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल हो गए। कंपनी कमांडर ने शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे पिता को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना के अनुसार सेना की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आईईडी विस्फोट था या माइंस विस्फोट।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.