मुंबईः कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरों ने इनके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. हर तरफ दोनों की शादी के चर्चे हैं, लेकिन अब तक ना तो कैटरीना और ना ही विक्की कौशल (Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding) की ओर से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. कुछ दिनों पहले दोनों की रोका सेरेमनी की चर्चाएं एंटरटेनमेंट जगत में छाई रहीं और अब शादी चर्चा में है. इस बीच इनके वेडिंग वेन्यू को लेकर भी खबरें आ रही हैं. जिसके मुताबिक, कैटरीना और विक्की डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित भव्य सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे. दोनों की शादी 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच होगी. कैटरीना और विक्की जिस सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी करने जा रहे हैं, वहां के एक सुईट के एक दिन का किराया 5 लाख के करीब है.


यह किला 14वीं शताब्दी में चौहान राजवंश ने बनवाया था. जो कभी राजस्थान के शाही परिवार के स्वामित्व में था. इस किले को अब होटल में बदल दिया गया है. इस होटल से मेहमान बरवाड़ा झील के सुंदर दृश्य का अनुभव भी ले सकते हैं. खास बात ये है कि यह होटल रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के करीब स्थित है. इसकी सुरक्षा के लिए स्थानीय समुदाय काम करता है.

सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से मात्र 30 मिनट की दूरी पर स्थित है. इसके अलावा कैटरीना कैफ के वेडिंग आउटफिट को लेकर भी खबरें आई थीं, जिसके मुताबिक, बॉलीवुड के एक बड़े डिजाइनर कैटरीना का वेडिंग ड्रेस तैयार कर रहे हैं.

खबरों के मुताबिक, कैटरीना और विक्की कौशल के वेडिंग आउटफिट्स को सब्यसाची ने डिजाइन किया है. कैटरीना ने अपने वेडिंग आउटफिट के लिए रॉ सिल्क चुना है. हालांकि, एक्ट्रेस ने हाल ही में इन शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी. BollywoodLife.com से बात करते हुए इन अफवाहों के पीछ की वजह बताते हुए कहा था कि ‘यह सवाल (शादी) उनके पीछे 15 सालों से चला आ रहा है.’




Leave a Reply