BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : एक से बढ़कर एक सजावट वाले समाग्री लुभा रहा लोगों को, कीमत में तीस प्रतिशत की वृद्धि

मुजफ्फरपुर : एक से बढ़कर एक सजावट वाले समाग्री लुभा रहा लोगों को, कीमत में तीस प्रतिशत की वृद्धि

ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। दीपावली 4 नवम्बर को है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना होगी। त्योहार से जुड़े समाग्रियों से बाजार पट गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में त्योहार वाले वस्तु की बिक्री हो रही है। इस बार वस्तुओं की कीमत में तीस प्रतिशत तक उछाल आया है।

शहर के प्रमुख मंडी छाता बाजार में सजावट वाले विभिन्न वस्तु की थोक एवं खुदरा दुकानें है। इन दुकानों पर एक से बढ़कर एक सजावट वाले समाग्री लोगों को लुभा रहा है। बस आपके पॉकेट पर निर्धर है कि आप कितना पैसा खर्च करना चाहते है। बाजार की हालत यह है कि कितना माल लगाओ वैसा माल पाओ की हालत बनी हुई है। थोक के अपेक्षा खुदरा बाजार में वस्तु की कीमत में आधा का अंतर है।

माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के रंग बिरंगे वस्त्रों के साथ ही एक से बढ़कर एक घर सजाने वाले वस्तु बाजार में उपलब्ध है। आकर्षक सजावट वाले वस्तु लोगों को काफी लुभा रहा है। गोंदा का फूल, रंग बिरंगे रंगोली, मोती की माले, रेशम माले, माता का पांव, प्रतिमा का वस्त्र आदि बिक रहे है।

छाता बाजार मंडी में रंगोली 10 से 30 रुपये पीस, स्वास्तिक, शुभ लाल 20 से 40 रुपये पीस, माता लक्ष्मी का पांव 30 से 50 रुपये जोड़ा, लक्ष्मी-गणेश का स्टीकर 10 से 20 रुपये पीस, गेट पर टांगने वाला बंडखाल 60 से 300 रुपये पीस, गेंडा का लड़ी 30 से 40 रुपये पीस, रेशम माला 5 से 30 रुपये पीस, मोती माला 21 से 60 रुपये दर्जन, डबल किरण माला 160 से 360 रुपये दर्जन, प्रतिमा का वस्त्र 10 से 100 रुपये दो पीस की दर से बिक्री हो रही है।

दुकानदार अनंत पटेल ने बताया कि अभी छिटपुट बिक्री है। सोमवार से बिक्री में तेजी आयेगी। बंटी ने बताया कि इस बार वस्तु की कीमत में बीस से तीस प्रतिशत का उछाल आया है। अभी बिक्री कमजोर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.