BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : अखाड़ाघाट पुल पर बने गड्ढे, रात्रि में राहगीर गिरकर हो रहे घायल

मुजफ्फरपुर : अखाड़ाघाट पुल पर बने गड्ढे, रात्रि में राहगीर गिरकर हो रहे घायल

मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट पुल पर बने गड्ढे में कई राहगीर गिरकर घायल हो रहे है। अखाड़ाघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल पर कई जगह पर गड्ढे बन गये है। गड्ढे नहीं भरे जाने के कारण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण राहगीर परेशान है। ऐसी स्थिति पिछले छह माह से बनी हुई है।

इस मार्ग से मंत्री से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी आवागमन करते है। बावजूद इसके किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। गत वर्ष भी पुल पर गड्ढे बन गये थे। गड्ढे से नीचे का नदी का पानी दिखाई देता था। जिसके ठीक किया गया था।

गड्ढे होकर जब भारी वाहन गुजरती है तो खटाक-खटाक की तेज आवाज आती है। वहीं गड्ढे में कई ठेला, रिक्सा चालक एवं साइकिल सवार फंस जाते है। सबसे ज्यादा परेशानी तो रात्रि के समय राहगीर को होता है।

रात्रि में गड्ढे नहीं दिखाई देने पर कई साइकिल सवार, रिक्सा चालक एवं दो पहिया वाहन चालक इसके शिकार होते है। पुल पर सबसे ज्यादा परेशानी तो जब बिजली नहीं रहती है तो राहगीर को होता है।

शहर के उत्तरी छोर से शहर आने के लिए मुख्य मार्ग अखाड़ाघाट पुल है। जिससे से होकर हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। इसके साथ ही दो पहिया, चार पहिया, ट्रक, बस, ठेला, ऑटो आदि का आवागमन होता है।

पुल पर एक से दूसरे गाटर वाले सड़क को जोड़ने वाले जगह पर गड्ढे बन गये है। पुल पर चार जगहों पर ऐसी स्थिति बनी हुई है। जबकि कई जगह पर छोटे मोटे गड्ढे बने है।

दो दिन पूर्व नाजिरपुर निवासी रमन प्रसाद शहर से दस बजे रात्रि में साइकिल से घर आ रहे थे कि गड्ढे में उनका साइकिल फंस गया और गिर गये। जिससे उन्हें काफी चोट लगी। संयोग था कि कोई वाहन उस वक्त पुल पर नहीं था। एक सप्ताह पूर्व शेखपुरढाव निवासी रामजी साढ़े दस बजे रात्रि में शहर से घर जा रहे थे कि गड्ढे में फंसे गिर गये और घायल हो गये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.