BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : सहरसा व दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन

मुजफ्फरपुर : सहरसा व दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन

मुजफ्फरपुर। आगामी छठ पूजा में यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए 01696 डाउन एवं 01695 अप आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा तथा 09642 डाउन एवं 09641 अप आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा के बीच फेस्टिवल स्पेशल टे्रन का परिचालन किया जायेगा। टे्रन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा के बीच पूजा टे्रन

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टे्रन संख्या 01696 डाउन आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा टे्रन 30 अक्टूबर को आनन्द विहार टर्मिनल से 14.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद 17.38 बजे, बरेली 19.20 बजे, सीतापुर 22.55 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर जंक्शन 04.35 बजे, छपरा 07.25 बजे, हाजीपुर 08.40 बजे, मुजफ्फरपुर 09.45 बजे, समस्तीपुर 10.40 बजे, बरौनी 11.55 बजे, बेगूसराय 12.22 बजे, खगड़िया 12.55 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर 13.42 बजे प्रस्थान कर सहरसा 14.30 बजे पहुंचेगी।

टे्रन संख्या 01695 अप सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा टे्रन 31 अक्टूबर को सहरसा से 18.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर 18.57 बजे, खगड़िया 19.52 बजे, बेगूसराय 20.20 बजे, बरौनी 21.00 बजे, समस्तीपुर 22.05 बजे, मुजफ्फरपुर 23.00 बजे, हाजीपुर 23.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.20 बजे, गोरखपुर 04.30 बजे, सीतापुर 10.10 बजे, बरेली 13.27 बजे तथा मुरादाबाद 15.15 बजे प्रस्थान कर आनन्द विहार टर्मिनल 18.15 बजे पहुचेंगी। टे्रन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 05, कुर्सीयान के 02 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा के बीच पूजा टे्रन

टे्रन संख्या 09642 डाउन आनन्द विहार टर्मिनल-दरभंगा पूजा टे्रन 30 अक्टूबर को आनन्द विहार टर्मिनल से 00.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद 03.43 बजे, बरेली 05.08 बजे, लखनऊ 08.45 बजे, गोरखपुर 14.20 बजे, नरकटियागंज 17.10 बजे, रक्सौल 18.00 बजे तथा सीतामढ़ी 19.40 बजे प्रस्थान कर दरभंगा 21.05 बजे पहुंचेगी।

टे्रन संख्या 09641 अप दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा टे्रन 30 अक्टूबर को दरभंगा से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सीतामढ़ी 00.15 बजे, रक्सौल 02.30 बजे, नरकटियागंज 03.20 बजे, गोरखपुर 06.45 बजे, लखनऊ 13.05 बजे, बरेली 16.37 बजे,मुरादाबाद से 18.35 बजे प्रस्थान कर आनन्द विहार टर्मिनल 21.40 बजे पहुंचेगी। टे्रन में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण श्रेणी के 05 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.