Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

पुनीत के नि’धन से सदमे में फैंस, 1 ने की आत्मह’त्या, 2 की हार्ट अटै’क से मौ’त

पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) साउथ सिनेमा का जाना माना नाम, अब हमारे बीच नहीं रहा. शुक्रवार (29 अक्टूबर) को उनके आकस्मिक नि’धन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर के रख दिया. 46 साल की उम्र में पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन (Puneeth Rajkumar death) हो गया. शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी के बाद से उनके फैंस सदमे में हैं. पुनीत के निधन से उनके एक डाईहार्ट फैन को ऐसा सदमा लगा कि उसने इस गम में आत्महत्या कर ली और दो अन्य लोगों की दिल का दौरा (Puneeth Rajkumar Fans died) पड़ने से मौत हो गई.

पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) के निधन का गम फैंस झेल न सके. कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में एक 30 साल के शख्स ने जैसे ही यह खबर सुनी तो उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मुनियप्पा के रूप में हुई है जो एक किसान था और अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है.

ICICI Lombard welcomes Bharti AXA General Insurance. We’re better together for a better tomorrow
RIP Puneeth Rajkumar Fans Cring Badly
अपने चहेते एक्टर को लोग ‘अप्पू’ कहकर पुकारते थे.

ग्रामीणों के मुताबिक, मुनियप्पा ‘पावर स्टार’ पुनीत राजकुमार का डाईहार्ड फैन था. वह उनकी हर फिल्म देखता था. जैसे ही मुनियप्पा ने पुनीत के निधन की खबर सुनी तो वह सन्न रह गया और टीवी पर ये खबर देखने के बाद खूब रोने लगा. इसी बीच उसके सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गया. गांव के लोग तुंरत उसे पोंनाची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.