गायघाट में देशी चुल्लाई शराब पर पुलिस का शिकंजा, 4 लीटर देशी शराब संग धंधेबाज गिरफ्तार
Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर । बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन अवैध शराब का धंधा रुक नहीं रहा है।जिले में जहरीली शराब पीने से मौत मामला रूक नहीं रहा है। इधर जिले के रूपौली में शराब पीने से मौत हो गई हैं। जिले में धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। यहां गांव-गांव में शराब के धंधेबाज अड्डा जमाए बैठे हुए हैं।जगह-जगह खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों को तो छोड़िए, पुलिस वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। शराब के तस्कर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर देता हैं। सूबे में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग का दावा है कि जो भी शराबबंदी कानून के खिलाफ काम करेगा उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि, कुछ दिनों से लगातार शराब मामलों में शराब जब्त करने के साथ शराबियों पर कार्रवाई हो रही है।इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारवाई करते हुए गायघाट पुलिस टीम ने 4 लीटर देशी शराब के संग एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के थलवाड़ा निवासी कपल सहनी के पुत्र अशोक सहनी के रूप में हुई हैं।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताते चलें कि ने गायघाट पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब माफियायों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कारवाई करने में जुटी हुई है ।








Leave a Reply