BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी ने CM नीतीश को कहा बेईमान, दिखाए साक्ष्य, उपचुनाव में साड़ी बांटने का वीडियो दिखाया

तारापुर और कुशेश्वरस्थान में मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार और JDU पर गंभीर आरोप लगाया है। RJD दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा उपचनुाव में धन बल सब लगाया जा रहा है। सत्ता पक्ष को गलतफहमी न रहे कि मैं डर जाऊंगा। उनके डराने से अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। शिकायत पर अभी एक अधिकारी पर कार्रवाई की गई है।

तेजस्वी ने वीडियो दिखाते हुए चुनाव में JDU पर साड़ी बांटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं, वीडियो में साफ कहा गया है कि नीतीश कुमार को वोट देना है। साड़ी जिस MLC ने बांटी हैं, उनका फोन नंबर भी मेरे पास है। चोर दरवाजे से आए मुख्यमंत्री चोरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी कम कर देते, उद्योग लगा देते, MSP पर फसल खरीदी करा देते तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का चरित्र कैसे उजागर हो रहा है, आप देख सकते हैं। कोई कुछ भी कहे, लड़ाई है जनता बनाम सरकार के बीच। कल मैंने कहा था कि नीतीश कुमार किसी भी हद तक जा सकते हैं।

JDU ने किया पलटवार

तेजस्वी के आरोपों पर JDU ने पटलवार किया है। JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पिता-पुत्र बेचैनी में तड़प रहे हैं, इसलिए ऐसे झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी और लालू दोनों 420 हैं और दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

तेजस्वी बोले- बिना एविडेंस कुछ नहीं बोलते हैं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि जनता मोबाइल पर रिकॉर्डिंग करके सोशल मीडिया पर डाल रही है। वे बिना एविडेंस के कुछ नहीं कहते हैं। उपचुनाव में शराब की बौछार हो रही है। प्रशासन के लोग ही उपलब्ध करा रहे हैं। थाना प्रभारी फोन करके शराब बंटवाने का काम कर रहे हैं। महिलाओं को छठ के नाम पर साड़ियां दी जा रही हैं।

पार्टी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करते तेजस्वी यादव।

पार्टी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करते तेजस्वी यादव।

कई MLC और डिप्टी स्पीकर नोट का बंडल लेकर पैसा देते जा रहे हैं। देख लीजिए नीतीश जी का सुशासन। मांझी जी को धोखा दिया। हम लोग को धोखा दिया। अपनी कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार शराब बंटवा रहे हैं। कई विधायक और मंत्री वहां चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी डटे हुए हैं।

30 को गड़बड़ी हुई तो हेलिकॉप्टर से पहुंच जाएंगे

तेजस्वी ने कहा कि RJD की नजर हर एक छोटी चीजों पर है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर रखे हुए हैं। अगर 30 तारीख को गड़बड़ी हुई तो वहां पहुंच जाएंगे। इस बार छोड़ने वाले नहीं हैं। बेईमानी नहीं चलने देंगे। मेरे पास रजिस्टर्ड डायरी नंबर है कि किस गाड़ी से शराब बांटी जा रही है और पैसे बांटे जा रहे हैं। किस-किस होटल में वहां लोग हैं और पैसे बांटे जा रहे हैं। जिन लोगों को कार्रवाई करनी चाहिए थी वही लोग ऐसा करवा रहे हैं। बहुत लोग संवैधानिक पद पर बैठे हैं। इसमें पुलिस अधिकारी और सफेदपोश हैं। नीतीश जी कुछ भी कर लें उनकी हार सुनिश्चित है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ रहा है। जिस अधिकारी को हटाया गया है उनके बैच के सभी अधिकारी SP बन चुके हैं, लेकिन यह DSP ही रह गए। उन पर केंद्र में विभागीय कार्रवाई चल रही है और ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी को चुनाव में लगाना कहीं ना कहीं सरकार पर शक पैदा करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.