BIHARBreaking News

मोतिहारी : झपटमार कोड़ा कटिहार गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

मोतिहारी : झपटमार कोड़ा कटिहार गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

मोतिहारी । बैंक से पैसे निकाल कर जाने वाले भोले भाले लोगों को लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपराधी उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में घटना का अंजाम देता था। गिरफ्तार अपराधी कटिहार के रहने वाले है। अपराधी के पास से मादक पदार्थ, दो देसी कट्टा, एक गोली, एक पल्सर बाइक, फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। एसपी सुनील कुमार झा ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार एवं बैंक रोड में लूट के उद्देश्य से अपराधी आये हुये थे। इसकी गुप्त सूचना मिली। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। इसके बाद छापेमारी कर कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी रोहन यादव, दीप ग्वाला एवं रोहतारा निवासी अभय कुमार को धर दबोचा। तीनों की गिरफ्तारी से कई कांडों का भी उद्भेदन हुआ है। अपराधी ने पुलिस को बताया कि बेतिया,हाजीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी के साथ ही उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में पैसा लूट, छिनतई की घटनाओंको अंजाम देते थे।

टीम में नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय,छतौनी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान, तकनीकी शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार पिपराकोठी थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अभिनव कुमूार दूबे, तकनीकी शाखा के मुन्ना कुमार, कुमार चिरंजीवी, नित्यानंद दूबे शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.