BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के कर्मचारियों को अब अधिकतम 15 दिन का मिलेगा अवकाश, नीतीश सरकार ने दी मंजूरी

राज्य सरकार के कर्मियों को विपश्यना के लिए अवकाश दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को इसका संकल्प जारी कर दिया गया। 

बुद्ध स्मृति पार्क में होती है विपश्यना : राजधानी के बुद्ध स्मृति पार्क में संचालित विपश्यना में भाग लेने के लिए राज्य कर्मियों को अधिकतम 15 दिनों का विशेष अवकाश दिया जाएगा। इस केन्द्र का संचालन पाटलिपुत्र विपश्यना ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क किया जाता है। यह 10 दिनों का होता है। सरकार का मानना है कि विपश्यना ध्यान करने से सरकारी कर्मियों की कार्य क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे उनके व्यक्तित्व एवं अंतर्विभागीय संबंधों में सुधार के साथ- साथ समेकित गुणात्मक सुधार होंगे। आवासीय विपश्यना के लिए विशेष अवकाश उन राज्य कर्मियों को दिया जाएगा जो पटना के बाहर स्थित कार्यालय से इसमें शामिल होने आएंगे। अवकाश तभी स्वीकृत किया जाएगा जब विपश्यना केन्द्र द्वारा इसकी लिखित सूचना दी जाएगी।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.