BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : शहर में सड़क जाम रहने से शहरवासी हलकान

मुजफ्फरपुर : शहर में सड़क जाम रहने से शहरवासी हलकान

मुजफ्फरपुर। शहर में लग रहा सड़क जाम से शहरवासी जाम की समस्या से परेशान हो गये है। शहर के प्रमुख व्यापारिक स्थल सरैयागंज, अखाड़ाघाट, अघोरिया बाजार में आज दिन भर जाम लगने हटने का सिलसिला जारी रहा। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन जाम की समस्या कैसे दूर हो इस बार किसी प्रशासन का ध्यान नहीं है। आप कहां जाम में फंस जायेंगे इसका ठिकाना नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि जाम लगने वाले चौक पर यातायात पुलिस की मुस्तैदी रहने के बावजूद जाम लगना सवाल खड़ा करता है।
पुलिस के रहने के बावजूद चारों दिशा से आवागमन चालू रहता है। वैसी स्थिति में जाम लगना स्वभाविक है। जब तक दो साइड से ट्राफिक नहीं रूकेगा तो मार्ग पर आवागमन कैसे होगा। फिर तो जाम में फंसना ही होगा। दोपहर चार बजे सरैयागंज टावर चौक पर जाम लगा। फिर क्या था पूरब और पश्चिम छोड़ में वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। आधे घंटे के बाद धीरे-धीरे वाहन खसनका शुरू हुआ। इसके कारण पंकज मार्केट वाली सड़क में महाजाम लग गया। हालत यह हो गया देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गयी। वैसी स्थिति में कोई भी वाहन आगे पीछे होना मुश्किल बन गया। पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही थी। लोगों ने वाहनों को आगे पीछे इधर उधर कराने के बाद जमा हटाने का काम किया।
मंगलवार की शाम में तो अखाड़ाघाट पुल पर महाजाम लग गया। सड़क के दोनों पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। जाम के कारण सरैयागंज से जीरो माईल जाने में राहगीरों को तीन घंटे का समय लगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.