दिल्ली. अब सस्ते दर पर एसी ट्रेन (AC Train) में लोगों को सफर करने की सुविधा मिलेगी. दरअसल, भारत की पहली गति शक्ति एक्सप्रेस (Gati Shakti Express) ट्रेन की शुरुआत शुक्रवार यानी 29 अक्टूबर, 2021 से हो रही है. यह ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार से पटना के बीच चलेगी. यह ट्रेन पूरी तरह से एसी3 इकोनॉमी क्लास (AC-3 Economy) के कोच की ट्रेन होगी.
एसी3 इकोनॉमी कोचों में सामान्य एसी3 टियर कोच की तुलना में सफर सस्ता
इस ट्रेन का किराया सामान्य एसी3 क्लास से करीब 8 फीसदी कम होगा. फिलहाल इस ट्रेन को फेस्टिवल स्पेशल के तौर पर शुरू किया जा रहा है. आनंद विहार से यह ट्रेन रात 23:10 चलकर अगले दिन सुबह 15:45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से 17:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 09:50 आनंद विहार पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा गति शक्ति एक्सप्रेस का ठहराव
रास्ते में यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय और दानापुर में भी रुकेगी. आनंद विहार से यह ट्रेन 29 और 31 अक्टूबर फिर 2, 5 और 7 नवंबर को चलेगी और पटना से 30 अक्टूबर फिर 1, 3, 6 और 8 नवंबर को चलेगी.
संबंधित खबरें
इस साल एसी-3 इकॉनोमी के 800 कोच तैयार करेगा रेलवे
फिलहाल कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में एसी3 इकॉनोमी क्लास के कुछ कोच तैयार किए गए हैं. ये कोच देशभर में अलग-अलग रेलवे जोन को भेजा गया है. अभी इन्हें अलग-अलग ट्रेनों में लगाने की योजना तैयार की जा रही है. रेलवे इस साल एसी-3 इकॉनोमी के 800 कोच तैयार करने जा रहा है. इनमें 300 कोच इंटिग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई, 285 कोच मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली और 177 रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में तैयार किए जाएंगे.



Leave a Reply