BIHARBreaking NewsSTATE

हाजीपुर : भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से कार्यकुशलता, उत्पादकता व गुणवत्ता में आती है कमी : महाप्रबंधक

हाजीपुर : भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से कार्यकुशलता, उत्पादकता व गुणवत्ता में आती है कमी : महाप्रबंधक

हाजीपुर। भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से किसी भी संगठन की कार्यकुशलता, उत्पादकता तथा गुणवत्ता में कमी आती है। राजस्व की हानि के साथ-साथ संगठन की छवि भी धूमिल होती है। पूर्व मध्य रेल के सतर्कता कार्यशाला में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने उक्त बातें कहीं।

पूर्व मध्य रेल में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 21 तक ‘ सतर्कता जागरूकता सप्ताह ’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय में सतर्कता कार्यशाला का आयोजन किया गया । महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।

इसी क्रम में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा एवं वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एस.के.मिश्रा ने रेलकर्मियों के मध्य सतर्कता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित सतर्कता बुलेटिन ‘ सतर्कता संदेश ’ के 23वें अंक का विमोचन किया गया। जिसमें केस अध्ययन, प्रणालीगत सुधार पत्र तथा सतर्कता संबंधी लेखों का संग्रह है।

इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख कार्यपालक निदेशक (सतर्कता) सुनील माथुर ने ईमानदार जीवन शैली पर सम्बोधन प्रस्तुत किया। भ्रष्टाचार के व्यापक कुप्रभावों पर गंभीर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने केस की त्वारित निपादन हेतु बारीकियों की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। सभी तरह के जिज्ञासाओं एवं संदेहों को प्रश्नोत्तर के माध्यम से दूर किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने मुख्य वक्ता सुनील माथुर का धन्यवाद ज्ञापन करते हुआ कहा कि इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम है – ‘ स्वतंत्र भारत 75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता ’ जो वर्तमान में राष्ट्र की आवश्यकता को सही ढंग से प्रतिबिम्बित करता है। भारतीय रेल कर्मियों की चारित्रिक सत्यनिष्ठा भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में सहायक होगी।

सतर्कता जागरूकता केे प्रसार से रेल कर्मियों को अपनी आत्मनिष्ठा के प्रति ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इससे किसी भी संगठन की कार्यकुशलता, उत्पादकता तथा गुणवत्ता में कमी आती है और राजस्व की हानि के साथ-साथ संगठन की छवि भी धूमिल होती है।

इसके पूर्व स्वागत सम्बोधन के दौरान वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी एस.के.मिश्रा ने जीवन शैली में ईमानदारी पर जोर देते हुए सार्वजनिक जीवन में भ्रश्टाचार को एक सामाजिक बुराई बताया। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन क्षेत्रीय मुख्यालय के अलावा सभी मंडलों एवं कारखानों में आयोजित किये जा रहे हैं।

()

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.