BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में श’राब कारोबारी पति-पत्नी को छुड़ाने गए थे लोग, पुलिस ने ख’देड़ा

मुजफ्फरपुर में शराब के साथ टाउन थाना पुलिस के हत्थे चढ़े शराब कारोबारी पति-पत्नी को छुड़ाने के लिए थाना पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस से महिला और पुरुषों ने खूब नोकझोंक की अफरातफरी का माहौल बन गया। हंगामा कर रही महिलाएं गिरफ्तार महिला को छोड़ने के लिए पुलिस पर दवाब बना रही थी। उनका कहना था कि महिला का इस धंधे में कोई संलिप्तता नहीं है। उसे छोड़ दिया जाए। लेकिन, पुलिस ने उसकी संलिप्तता होने का ठोस साक्ष्य होने का दावा किया। धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ कर वहां से भगाया। थाना पर भीड़ लगाने और हंगामा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद सभी लोग भाग निकले।

प्रभारी थानेदार सुनील पंडित ने बताया कि सिकन्दरपुर कुंडल स्थित मुक्तिधाम के समीप विनय कुमार उर्फ रिक्की द्वारा शराब की खेप मंगवाने की सूचना मिली थी। इसके आलोक में उन्होंने टीम के साथ छापेमारी की। उसके घर से 50 कार्टन शराब बरामद हुई। मौके से विनय और उसकी पत्नी पूजा देवी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजने की कवायद की जा रही जी।

प्रभारी थानेदार ने बताया कि महिला के संज्ञान में था की उसका पति शराब का धंधा करता है और खेप भी मंगवाकर घर मे रखा है। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर शराब का धंधा करते हैं। गिरफ्तारी के बाद दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष थाना पर पहुंचकर उसे छोड़ने के लिए दवाब बनाने के साथ-साथ हल्ला हंगामा करने लगे। इसे समझाकर शांत करा दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.